द फॉलोअप टीम, नागौर:
प्यार जितना खूबसूरत एहसास है उतना ही खतरनाक भी। कई लोग ना जाने प्यार में पड़कर कैसी-कैसी घटनाओं को अंजाम देते है। कई बार तो लोग एक दूसरे की जान तक ले लेते है। ताजा मामला आया है नागौर जिले के गुढ़ा भगवानदास की। जहां एक पागल प्रेमी ने एक नाबालिग को मौत के घात उतार दिया। आरोपी युवक ने रात 12.30 बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो प्यार में पागल था और दोनों की नाकाम हो रही लव स्टोरी को अमर करना चाहता था। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।
नाबालिग प्रेमिका को प्रेमी ने चाकू मारा
मृतिका का नाम लिछमा नायक है। वह शौच के लिए जा रही थी। आरोपी ने जैसे ही उसपर चाक़ू से वार किया वह अपने घर की तरफ भागी। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गयी। आरोपी विनोद फरार हो गया है। लिछमा का शव राजकीय जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां आज उसका पोस्टमार्टम होगा।
फेसबुक लाइव में दी घटना की जानकारी
आरोपी विनोद वाल्मीकि ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कर कहा कि उसके हाथों चाकूबाजी की घटना हुई है। उसने अपने आप को प्यार में पागल बताया और कहा कि चाकू के चार वार उसे भी लगे हैं और वो भी घायल है। लड़की को दो चाक़ू के वार लगे हैं। प्रेमी युवक बोल रहा है कि उसका और लड़की का मिलन असंभव था, इसलिए दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने कहा अगर लिछमा नहीं बचेगी तो वह भी मर जायेगा। आरोपी का कहना है कि दोनों ने मिलकर अपने प्यार को अमर करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।