logo

लालू यादव ने सजा के आधेे दिन गुजार लिए, जमानत याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

4555news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
लालू यादव काफी बीमार चल रहे हैंं। जिस वजह से उन्हें एम्स में शिफ्ट किया गया है। कल खबर आयी थी कि उनकी हालत में बहुत धीमा सुधार है। उनके बेटे और बेटी लालू की रिहाई को लेकर कई पत्र और ट्वीट राष्ट्रपति को लिख रहें हैंं। उन पत्रों और ट्वीट को जनता का भी काफी सपोर्ट भी मिल रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार यानी 29 जनवरी को सुनवाई होगी। इससे पहले लालू प्रसाद की ओर से अपनी कस्टडी की अवधि को लेकर एक रिपोर्ट अदालत में दी गई थी। और जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए आग्रह किया गया था। अदालत ने लालू के आग्रह को स्वीकार कर लिया और जमानत पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।  लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में होगी। 

दुमका कोषागार मामले में 7 साल की सजा में आधी अवधि 8 को पूरी
दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद ने अपनी सजा की आधी अवधि पूरी करने की पूरी डिटेल्स को झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया है। इस ब्यौरे में बताया गया है कि 8 फरवरी को लालू अपनी आधी सजा की अवधि पूरी कर लेंगे । दुमका कोषागार मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। अगर इस मामले में लालू को जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर निकल जायेंगे। लालू यादव को 4 मामलों में सजा मिली थी । जिसमें से 3 मामलों में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।