logo

बिहार पहुंचते ही लालू हुए एक्टिव,  27 अक्टूबर को जनसभा करेंगे संबोधित

14145news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

आरजेडी समर्थक अपने सुप्रीमो को पटना में देखकर काफी खुश हैं।  आरजेडी समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।  इधर लालू के पटना पहुंचते ही वह फिर एक्टिव दिख रहे हैं। वह लंबे समय के बाद रविवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही वह सक्रिय हो गए हैं। दरअसल वह दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे हैं। लालू यादव 27 अक्टूबर को जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों जनसभाएं तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होगी। 

हेलीकॉप्टर से निकलेंगे लालू 

जानकारी के मुताबिक़ 27 अक्टूबर को लालू प्रसाद पटना से हेलीकॉप्टर से जनसभाओं के लिए निकलेंगे। लालू फिर से बिहार में सक्रिय राजनीति में वापसी कर रहे है। लंबे समय से वह दिल्ली में थे। पटना आने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। लालू ने कहा था कि दोनों सीटें चुनाव हारने के लिए कांग्रेस को दे देते क्या। बता दें कि दोनों सीटों पर जहां राजद की नजर है वहीं जेडीयू भी इसमें अपनी पूरी ताकत झोकने को तैयार है। 

एयरपोर्ट से पार्टी ऑफिस तक लालू का स्वागत

पूरे पटना शहर में पार्टी कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में लालू यादव का स्वागत किया। राजद के स्थानीय नेताओं ने पटना की तमाम सड़कों पर लालू यादव के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगवाये थे। बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव को 30 अप्रैल को जमानत मिली थी। लालू यादव बीमार थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से लालू यादव बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रहे रहे थे। अब उनका पटना आगमन हुआ है।