logo

पापा की रिहाई के लिए लालू प्रसाद की बेटी ने राष्ट्रपति को लिखा भावुक कर देने वाला पत्र

4474news.jpg
लालू प्रसाद की तबीयत काफी खराब चल रही है। रांची से दिल्ली के एम्स में बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें भेजा गया है। किडनी की गंभीर बीमारी के अलावा उन्‍हें और भी कई बीमारियां हैं। वो चारा घोटाला मामले में सजायाफता हैं। बीमारी के बाद उनकी रिहाई की मांग दो दिनों से तेजी से उठ रही है। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ट्वीट के बाद अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखा पत्र बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें उन्‍होंने पिता की रिहाई की मांग की है। रोहिणी ने आंदोलन भी खड़ा करने की तयारी की है।



पत्र सिंबल के साथ किया ट्वीट 
अपने ट्वीटर हैंडल से रोहिणी ने ट्वीट किया है। ट्वीट में एक  खत का सिंबल भी है। ट्वीट में रोहिणी ने लिखा  ‘देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र आजादी पत्र गरीबों के भगवान आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के लिए।  इस मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें।  जिसने हमें ताकत दी, आज वक्त उनकी ताकत बनने का है  हम और आप बड़े साहब की ताकत हैं। '


बहन को मिला भाई का समर्थन
अपने इस ट्वीट में रोहिणी ने अपील की है कि लालू के चाहनेवाले पटना RJD ऑफिस में पहुंचें और राजद सुप्रीमो  की रिहाई के लिए अपील करें। इस ट्वीट को लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी रीट्वीट किया है और लिखा है कि ‘गरीबों के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव के लिए आजादी पत्र को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाएं। 



तेजप्रताप की ट्वीट हुई थी ट्रेंड 
हाल ही में तेज प्रताप यादव ने भी लालू की रिहाई को लेकर एक ट्वीट किया था #Release_Lalu_Yadav जिसके बाद यह ट्वीट काफी ट्रेंड कर रहा था। इन सारी ट्वीट्स से यही पता चलता है कि लोग लालू यादव की रिहाई चाहते हैंं।