द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड पुलिस ने राज्य के 12 नक्सलियों के ऊपर इनाम घोषित किया है। इन नक्सलियों को गिरफ्तार कराने वाले या सूचना देने वालों को पुलिस इनाम देगी। ये 12 नक्सली अलग अगल जिलों के हैं। हाल के दिनों में बढ़ रही नक्सली घटना को रोकने के लिए यह नई तरकीब अपनाई गई है।
किस नक्सली पर है कितना इनाम –
1. मिसिर बेसरा, उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल उर्फ सागर,
पिता- दर्पण भास्कर, थाना- पीरटाँड, जिला- गिरिडीह।
इनाम – एक करोड़ रुपये
2. प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा,
पिता- ज्योतिन्द्र नाथ सन्याल, ग्राम- जादवपुर, जिला- 24 परगना, पश्चिम बंगाल
इनाम- एक करोड़ रुपये
3. अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मॉझी उर्फ पतिराम मरांड़ी उर्फ रमेश,
पिता- टोटो मरांड़ी उर्फ तारू मॉझी, ग्राम- झरहा बालेथान, थाना- पीरटांड, जिला- गिरिड़ीह
इनाम- एक करोड़ रुपये
4. असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, पिता-कार्तिक मंडल,
ग्राम- उत्तर फुलचक, थाना- चंदकोणा, जिला- पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
इनाम- एक करोड़ रुपये
5. चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हाँसदा,
पिता-मरांग दा, ग्राम- बेलाटांड (जोनराबेडा), थाना -पीरटांड, जिला- गिरिडीह
इनाम- 25 लाख रुपये
6. लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा,
पिता- धानु हेम्ब्रम, ग्राम- बंशी टोला, थाना- नवाडीह, जिला- बोकारो
इनाम- 25 लाख रुपये
7. मोछू उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू,
पिता- बैजन मुर्मू, ग्राम- घोड़ाबंधा, थाना- बरबाअड्डा जिला- धनबाद
इनाम- 25 लाख रुपये
8. अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव,
पिता- चान्दो महतो उर्फ प्रेमचन्द्र महतो, ग्राम- नवाडीह, थाना- पीरटांड़, जिला- गिरिडीह
इनाम- 25 लाख रुपये
9. अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा,
पिता- सुखराम मुंडा, ग्राम- तमराना, थाना- तमाड़, जिला- रांची
इनाम- 15 लाख रुपये
10. सुरेश सिंह मुंडा
पिता- सोमरा मुंड़ा, ग्राम- बारूहातु, थाना- बुंडू, जिला- रांची
इनाम- 15 लाख रुपये
11. जीवन कण्डुलना उर्फ पतरस कण्डुलना,
पिता- मशीह दास कण्डुलना, ग्राम- जापुद, थाना- रनिया, जिला- खूंटी
इनाम- 10 लाख रुपये
12. महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता- जरासिंधु प्रमाणिक, सा- दारूदा, थाना- ईचागढ़, जिला- सरायकेला-खरसावां
इनाम- 10 लाख रुपये