द फॉलोअप टीम, रांचीः
रिम्स परिसर स्थित सुलभ शौचालय के पीछे नवजात बच्ची का शव मिला है। कर्मचारियों ने शव मिलने की सूचना रिम्स के सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची के भ्रूण को शौचालय परिसर में ही दफना दिया। सुलभ शौचालय के कर्मियों ने बताया कि भ्रूण देखते ही सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई और उन्होंने भ्रूण को दफना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भ्रूण बच्ची की अवधि 6 माह की होगी।

किसने लाकर फेंका भ्रूण
भ्रूण मिलने के बाद रिम्स परिसर में सनसनी फैल गई। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार किसने बच्ची को लाकर फेंका है 11 दिसंबर को भी परिसर में नवजात के सर का ऊपर का हिस्सा एक कुत्ते को मुंह में दबाए देखा गया था। जब तक सूचना रिम्स के सुरक्षाकर्मियों तक पहुंची थी तब तक कुत्ता भाग गया था। जिसके बाद चिकित्सा उपाधीक्षक ने जांच की बात कही थी।