logo

अश्लील हरकत: नहाते वक्त लड़की का बना रहा था वीडियो, गांव वालों ने जमकर कूटा

अश्लील हरकत: नहाते वक्त लड़की का बना रहा था वीडियो, गांव वालों ने जमकर कूटा
द फॉलोअप टीम, रांची: 

मांडर थाना क्षेत्र में एक किशोरी खुले बाथरूम में नहा रही थी। तभी एक युवक उसका वीडियो बनाने लगा। आरोपी जन्नत अंसारी पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से उसका वीडियोबना रहा था। लड़की की नजर उस पर गई तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां जुटे और युवक को जमकर धूना। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी जन्नत अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को खबर करने से पहले गांव वालों ने युवक को जमकर पीटा। पोस्को एक्ट के तहत लड़की ने केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर बताया कि आरोपी का फेंका गया मोबाइल और उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। फिलहाल पूछताछ चल रही है। कार्रवाई की जाएघी।