logo

Corona in Jharkhand : राज्य में हुआ 'कोरोना विस्फोट', एक दिन में मिले 562 मरीज, प्रदेश में कुल 1312 संक्रमित मिले

Corona in Jharkhand : राज्य में हुआ 'कोरोना विस्फोट', एक दिन में मिले 562 मरीज, प्रदेश में कुल 1312 संक्रमित मिले
द फॉलोअप, रांची : 
राज्य में कोरोना ने दुबारा तांडव मचाना शुरू कर दिया है। और ऐसे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में जिस रफ़्तार से बढ़ोतरी हो रही है यह चिंताजनक है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर सी जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 1312 नए मामले सामने आए। इसमें से 562 मरीज राजधानी रांची के ही थे। इसके अलावा जमशेदपुर में 149 मरीज पाए गए हैं तो वहीं हजारीबाग में 48, धनबाद में 68, बोकारो एवं दुमका में 39,देवघर में 34, गोड्डा में 61, गुमला में 33, जामताड़ा एवं कोडरमा में 26 लातेहार में 28, रामगढ़ में 57, साहिबगंज में 34 मरीज पाए गए हैं। झारखण्ड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकस हो गयी है। बुधवार को पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। 

बुधवार को रांची में कोरोना ने चार की ली जान
झारखंड में कुल एक्टिव मरीजों की बात करें तो वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या आठ हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है वहीं सिर्फ राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या चार हजार से ऊपर हो चुकी है। राज्य में कोरोना की वजह से प्रतिदिन मरने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 दिनों में लगभग 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को भी 7 मरीजों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई है, जिसमें 4 मरीज रांची के रहने वाले हैं।