logo

ट्यूशन जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर धुन दिया

13729news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुजफ्फरपुर:

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी गांव में एक छात्रा से 2 मनचले दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। समय रहते ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और लड़की को बचा लिया गया। वहीं मनचलों की बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई हुई। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक़ छात्रा अकेले ट्यूशन से लौट रही थी।

मनचलों ने युवती को दबोचा
तभी 2 मनचलों ने उसे रास्ते में घेर लिया और छेड़ने लगा। उसे सुनसान जगह पर ले गया और वहां दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया लेकिन लड़की हिम्मत करके उठी और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दोनों को दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। एक आरोपित को बिजली के पोल से बांध दिया और महिलाओं ने उसे मुक्के से खूब मारा। एक व्यक्ति ने ईंट से उसकी पिटाई की। मौके पर सिवाईपट्टी थाना की पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।

आगे की कार्रवाई की जारी 
छात्रा ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। जिसमें दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। थानेदार शमीम अख्तर ने बताया कि आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर के प्रभात और स्नेह सागर के रूप में हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा के बयान पर FIR दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजने की तैयारी है। 

अश्लील कमेंट करते थे 
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह उसी रास्ते से ट्यूशन पढ़ने जाती है। दोनों मनचले कई दिनों से उस पर गंदी नजर डाले हुए थे। वह जब गुजरती थी तो उसे देख अश्लील कमेंट करते थे। थे। छात्रा कुछ नहीं कहती थी। वह चुपचाप अपने घर चली जाती थी। इससे उनका मनोबल बढ़ गया और मौका देखकर दोनों ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया।