द फॉलोअप टीम, जमालपुरः
एक वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक लड़की एक युवक को लगातार थप्पड़ मार रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। थप्पड़बाजी का यह वायरल वीडियो मुंगेर के जमालपुर के फुल्का DAV स्कूल के पास का बताया जा रहा है। युवक थप्पड़ से बचने के लिए सिर्फ अपना हाथ मारता रहा लेकिन लड़की ने उसकी नहीं सुनी और वह उसे थप्पड़ जड़ती रही। यह वीडियो कब की है, इसकी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है।

सड़क किनारे लगे बोर्ड को उखाड़ रही थी
लड़की इतने गुस्से में थी कि वह सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड को उखाड़ने लगी। वह खंभे से लड़के को पिटना चाह रही थी लेकिन साइन बोर्ड का खंभा नही निकाल पायी। इसके बाद फिर लड़की सड़क पर आती है और युवक को थप्पड़ मारती है। इस दौरान कई लोग गाड़ियां रोक कर सड़क किनारे खड़े होकर तमाशा देखने लगे। कुछ ने वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है।
छेड़छाड़ की बात सामने आ रही
घटना के वक्त वहां मौजूद लोग लड़की से कह भी रहे हैं कि उसे और मारो। लेकिन तब तक लड़का फरार हो जाता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की पिटाई करती रही और लड़का पिटता रहा। उसने जरा भी पिटाई का विरोध नहीं किया। लोगों के मुताबिक लड़के ने उसे छेड़ा था। इसलिए लड़की आग बबूला हो गई थी। डीएवी स्कूल नेे बताया गया कि लड़का और लड़की उनके विद्यालय के नहीं हैं। पुलिस भी युवक को ढूंढ रही है।