द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। यहां शादी में 7 वचन लेते हुए ज़िन्दगी भर साथ निभाने वाली लड़की 7 हफ्ते भी अपने पति के साथ ना रह सकी। मजे की बात तो यह है कि वह खुद तो भाग गयी साथ में अपनी जेठानी को भी लेकर भाग गई। दरअसल बिहार के ही बहजोई क्षेत्र में एक युवक का 11 दिन पहले विवाह हुआ था। अब उस युवक की नवविवाहिता अपने जेठानी को लेकर फरार हो गयी है। भोले भाले युवक को क्या पता नहीं था कि जिस पत्नी को वह करवा चौथ की खरीदारी करवाने ले जा रहा है वो उसके बड़े भाई तक की पत्नी को लेके भाग जाएगी।

बाजार गयी थी नवविवाहिता
नवविवाहिता अपने पति के साथ ही बाजार गई। बाज़ार जाते समय उसने अपनी जेठानी को ही साथ ले लिया। तीनो बीते मंगलवार को करवा चौथ के सामान की खरीदारी करने गए। जब ये दोनों बाजार से सामान की खरीदारी कर ही रही थीं, तब नवविवाहिता ने सर दर्द का बहाना किया, और पति को मेडिकल स्टोर से द’वा’ई ले आने को कहा। जब लड़का दवाई लेने गया तब तक दोनों देवरानी और जेठानी ने पहले से बनाई हुई योजना के आधार पर वह वहां से रफूचक्कर हो गयीं और इस तरह एक नवविवाहिता अपनी जेठानी को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है
युवक मौके पर दोनों को ना देखकर थोड़ा हैरान हुआ। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तब प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह दोनों युवतियां एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर यहां से चली गई हैं। उसके बाद इस मामले का पूरा खुलासा हुआ। युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई का विवाह भी 6 महीने पहले ही बिहार से हुआ था। जांच में पता चला कि दोनों घर से कुछ पैसे नगदी और जेवर भी साथ ले गयीं हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी। थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी इसके बाद ही किस तरह कार्रवाई करेंगे वह बाद में तय किया जायेगा।