logo

भागवत कथा सुनने के बहाने गयी थी प्रेमी से मिलने, पति को मालूम हुआ तो .......

15076news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
नौबतपुर थाना क्षेत्र की एक घटना आज चर्चा में है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सरेआम कनपटी पर गोली मार दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला श्रीमद् भागवत कथा सुनने के बहाने अपने प्रेमी से मिलने गई,और इस बात की जानकारी गांव वालों ने महिला के पति को दे दी थी। महिला का उसके प्रेमी से मिलने की बात पति को नागवार गुजरी उसने आव देखा ना ताव और पत्नी को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

 
भागवत कथा सुनने गयी थी 
लोगों ने बताया कि नरेंद्र रामपुर गांव में कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा चल रहा है। गांव के सोनू कुमार की पत्नी भी बुधवार देर रात कथा सुनने गई थी। उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो उससे अक्सर मिलती थी। बुधवार को भी वो उससे मिलने गई थी। इस बात की जानकारी गांव के कुछ लोगों ने उसके पति को दे दी। यह बात सुनकर सोनू गुस्से में आ गया। जैसे ही देर रात पत्नी अपने घर पहुंची उसने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर लोग वहां जमा हो गए। सोनू कुमार वहां से फरार हो गया। 


2012 में शादी हुई थी 
दोनों का विवाह 2012 में हुआ था। कपल के दो बच्चे भी  है। थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया है। पूरी घटना पर पुलिस की नजर है।