logo

छेड़खानी करने घर में घुसे युवक को महिलाओं ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल 

12879news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक युवक को महिलाओं ने बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा है। जानकारी के मुताबिक युवक को छेड़खानी के आरोप में महिलाओं ने पीटा है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक गिड़गिड़ाते हुए माफ़ी मांग रहा है। लेकिन फिर भी महिलाएं उसे डंडे से मार रहीं हैं। मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले भी छेड़खानी कर चुका है 

पुलिस ने इस मामले में कहा कि उनके पास भी युवक की पिटाई वाली आयी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार बताया कि आरोपी युवक डुमरी गांव में ही रहता है। युवक का नाम रंजीत चौधरी है। पहले भी रंजीत गांव में कई महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुका है। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। बताया जा रहा है शराब के नशे में रंजीत गलत नियत से एक घर में घुसा था। उसने एक महिला के साथ छेड़खानी की तो महिला शोर मचाने लगी। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर रंजीत को पकड़ लिया। युवक का सिर मुंडवा दिया और उसे बिजली के खंभे से बंध दिया। 

पहले भी की थी छेड़खानी, तब समझाकर छोड़ दिया था

ग्रामीणों के अनुसार रंजीत को एक महिला ने छेड़खानी करते हुए पहले भी पकड़ा था। तब उसे समझाकर छोड़ दिया गया था। बीते मंगलवार की रात भी वह छेड़खानी के मकसद से एक घर में घुस गया था और घर में सो रही एक महिला से छेड़छाड़ करने लगा था। इसके बाद उसकी पिटाई की गयी। पिटाई में आरोपी रंजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।