logo

मतदान केंद्र में न टेबल कुर्सी तो सेंटर के लिए कहीं भवन ही नहीं, जमीन पर EVM रख हो रही वोटिंग 

13924news.jpg

द फॉलोअप टीम, कटिहार:

बिहार में पंचायत चुनाव जोरों शोरों से जारी है। कई जिलों में बारिश हो रही है इसके बावजूद भी मतदान किया जा रहा है। बुधवार को 36 जिलों के 53 ब्लॉक में मतदान हो रहे हैं लेकिन कई ब्लॉक में मॉडल केंद्र की विधि व्यवस्था इतनी खराब है कि उसके बारे में क्या ही कहना। कहीं टेबल कुर्सी नहीं है तो कहीं भवन। कटिहार में सालेपुर में मतदान केंद्रों में टेबल और कुर्सी तक नहीं है। इस वजह से यहां जमीन पर EVM रख कर वोटिंग कराई जा रही है। इधर, मुजफ्फरपुर के रघुनाथपुर खुर्द पंचायत में बिना भवन के ही मतदान हो रहे हैं। यहां टेंट लगाकर बूथ बनाया गया है। जिससे मतदान कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है।

बारिश  से मतदान प्रभावित

खगड़िया में सुबह से बारिश हो रही है। इसके बावजूद प्लास्टिक ओढ़कर वोटर्स लाइन में हैं। बारिश के बावजूद मतदाताओं में उत्साह है। पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम, खगड़िया, दरभंगा, बेतिया और बगहा के कई मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ है। मधुबनी के राजनगर और खजौली में हो रही लगातार बारिश से लोग केन्द्रो तक नहीं पहुंच रहे हैं। मतदाताओं के साथ साथ मतदानकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

41,120 प्रत्याशी मैदान में

आज चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41,120, मुखिया पद के लिए 5835, समिति सदस्य पद के लिए 5979, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17553, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 4190 और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1131 उम्मीदवार मैदान में हैं। 10888 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पर चुनाव हो रहा है। जिला परिषद की 119 सीटों पर, जबकि पंचायत समिति की 1093 पदों पर चुनाव कराया जा रहा है।