द फॉलोअप टीम, रांची:
पर्व-त्योहार के आने से पहले ही ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी शुरू हो जाती है। कभी टिकट कन्फर्म नहीं होती है या फिर टिकट मिलती ही नहीं है। ऊपर से पिछले साल कोरोना ने एंट्री मार ली, इसके बाद से तो ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकट मिलना जैसे भगवान के दर्शन के बराबर हो गया है। कोरोना काल में रेलवे के बनाए नियम के तहत बिना कंफर्म बर्थ के वेटिंग टिकट पर यात्रा करना इस बार भारी पड़ सकता है।
जो लोग छठ में अपने घर जाने के लिए पहले से टिकट लेकर उसके कंफर्म होने का इंतजार कर रहे हैं तो यह तो खबर आपके लिए है। टिकट कंफर्म नहीं होने पर आपको बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जिस तरह से वेटिंग लिस्ट की स्थिति बनी ही है उसे देखकर यह नहीं लग रहा कि टिकट कंफर्म होने का कोई चांस है। रेलवे के पास अभी तक कोई प्लान भी नहीं दिख रहा है। बिहार में दरभंगा जानेवाली ट्रेन सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में ट्रेन फूल पैक है। अब ऐसे में रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगा या काेच की संख्या बढ़ाएगा, अभी तक क्लियर नहीं है।

किस ट्रेन में कितनी वेटिंग लिस्ट
दिल्ली से रांची की फ्लाइट महंगी
इधर फ्लाइट की टिकट भी महंगी हो गयी है। 6 और 7 नवंबर काे दिल्ली से रांची आनेवाली फ्लाइट की टिकटों की कीमत बढ़ गई हैं। टिकट की कीमतें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि फ्लाइट की टिकट के लिए भी भीड़ बढ़ रही है। मुंबई से रांची की टिकटें 7800 रुपए के आसपास है, वहीँ बेंगलुरू से रांची का किराया 7500 रुपए और कोलकाता से रांची का किराया 2800 रुपए है। जबकि अन्य दिनों में किराया काफी कम है।
बस की टिकट आराम से मिलेगी
झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद ने बताया कि त्योहार में घर जाने के लिए काफी बस हैं। राज्य के अंदर और बाहर 5 हजार बसें चल रही हैं। लोगों को आराम से बस की टिकट मिल जाएगी। बस ऑनर एसोसिएशन भी इसके लिए तैयारी कर रहा है।