logo

क़ामयाब : 4 साल से फरार हार्डकोर नक्सली डॉक्टर बेसरा गिरफ्तार, इन वारदातों में था शामिल

3ce207d8-34d3-4ef4-92d3-07f0bcfb7f9c.jpg

द फॉलोअप टीम, जमुईः
जमुई पुलिस और सुरक्षाबलों ने 4 साल से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली श्यामलाल बेसरा उर्फ डॉक्टर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। श्यामलाल के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। इसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने नक्सल और टेक्निकल सेल की मदद से डॉक्टर को दबोच लिया।
दो घटना का आरोपी है डॉक्टर 
श्यामलाल बेसरा उर्फ डॉक्टर बेसरा की तलाश अलग-अलग दो नक्सली की वजह से पुलिस पिछले 4 साल से कर रही थी। दो वारदात में फेरीवाले की हत्या और फिर बम प्लांट कर पुलिस को निशाना बनाने की घटना भी शामिल है। गौरतलब है कि 2018 में चंद्रमंडीह थाना इलाके के जंगल में यह घटना घटी थी, जिस में नक्सलियों ने एक फेरी वाले की हत्या कर दी  थी।  फिर उसके शव के नीचे बम प्लांट किया था। शव को उठाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 


नक्सलियों का इलाज भी करता है
डॉक्टर बेसरा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह ने बताया है कि तकनीकी आधार पर नक्सल सेल की मदद से जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली श्यामलाल बेसरा नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार झारखंड के पूर्वोत्तर एरिया का खास सदस्य है। वह ग्रामीण चिकित्सक के रूप में भी काम करता है। जिस कारण वह बीमार नक्सलियों का इलाज भी करता है।