logo

INDvsENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहला विकेट जल्दी गंवाया

INDvsENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहला विकेट जल्दी गंवाया
द फॉलोअप टीम, पुणे: 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। समाचार लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाजों ने 3 ओवर में 8 रन जोड़े थे। 

भारत ने शिखर धवन का विकेट गंवाया
इस बीच भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवा दिया। भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी। चोटिल श्रेयर अय्यर की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया गया। इंग्लैंड की टीम भी नियमित कप्तान इयोन मॉर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स के बिना उतरी। 

निर्णायक बढ़त बनाना चाहेगी टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने 23 मार्च को पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारतीय टीम यदि आज का मुकाबला जीतती है तो 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर लेगी वहीं यदि इंग्लैंड जीतती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जायेगा। अंतिम मुकाबला निर्णायक होगा।