द फॉलोअप टीम, पटना:
कभी-कभी लोग प्यार में इस कदर पागल हो जाते हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं होता है कि वह क्या सही कर रहे हैं और क्या गलत। कई बार तो लोग अपना बसा बसाया घर तक तबाह कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार के पटना में जहां एक शादीशुदा औरत ने एक 26 साल के जिम ट्रेनर के लिए अपनी पूरी घर गृहस्थी बर्बाद कर दी। जब इस बारे में महिला के पति को मालूम हुआ तो उसने प्रेमी पर गोली चलवा दी। यह वही विक्रम सिंह नाम का जिम ट्रेनर है, जिसकी सरेआम गोली मारने कि खबर सबके सामने शनिवार को आयी थी। जिसमें जिम ट्रेनर काफी गंभीर रूप से घायल हुआ था। यह पूरी कहानी और किसी की नहीं बल्कि पटना के बेहद ही फेमस डॉक्टर, डॉ राजीव और उनकी पत्नी खुशबू की है, जिनकी कामयाबी की कहानी लगभग हर पेपर और न्यूज़ चैनल पर सुनाई जाती रही है। बता दें कि डॉ राजीव पटना के सेलिब्रिटी डॉक्टर माने जाते हैं।

खुद अस्पताल पहुंचा था
गंभीर हालत में जिम ट्रेनर खुद ही स्कूटी चलाकर पीएमसीएम पहुंचा था। अस्पताल में अभी जिम ट्रेनर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के बुद्ब मूर्ति इलाके का है। जिम ट्रेनर शनिवार की सुबह को स्कूटी पर ही सवार होकर जिम की ओर जा रहा था। सुबह के लगभग छह ही बजे वह लोहा सिंह के गली इलाके में पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिम ट्रेनर को पीठ, पेट और हाथ में कुल चार गोलियां लगी हैं।

हत्या की साजिश
पूछताछ में जिम ट्रेनर ने पटना के ही एक डॉक्टर और उनकी पत्नी पर उनकी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर की पत्नी के साथ जिम ट्रेनर की काफी समय से प्रेम प्रसंग था। जिसकी पुष्टि पुलिस ने जिम ट्रेनर और महिला के मोबाइल का सीडीआर खंगालने पर हुई। दोनों के बीच लगभग 40-40 मिनट से ज्यादा की बातें हुआ करती थीं। जिम ट्रेनर के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर और उनकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
