logo

खुशखबरी: दिलीप कुमार अस्‍पताल से लौटे घर

9648news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई :
बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 98 साल के दिलीप कुमार की ओर से फैजल फारूकी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा है की आपके प्यार, स्नेह और दुआओं के साथ दिलीप साहब अस्पताल से घर जा रहे हैं। बता दें कि दिलीप साहब बीते 5 दिनों से हिंदुजा हॉस्पिटल(Hinduja Hospital) में भर्ती थे। उन्हें रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद वहां ले जाया गया था। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। इस स्थिति को बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन(biliteral pleural effusion) कहा जाता है।

पिछले महीने भी हुए अस्पताल में भर्ती
पिछले महीने भी दिलीप साहब इसी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। तब भी यही कहा जा रहा था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उस वक्त भी सायरा बानो ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे रुटीन चैकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे। सभी चैकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

दिलीप कुमार के फेफड़ों में भर गया था पानी
जानकारी देते हुए डॉ. जलील पारकर ने कहा था कि उनके फेफड़ों में कुछ पानी जमा हो गया था। इसलिए उन्हें भर्ती किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल फ्लक्चुएट हो रहा है। जब पारकर से पूछा गया था कि क्या सबकुछ कंट्रोल में है तो उन्होंने कहा था अभी तो सब ठीक है। लेकिन उम्र को देखते हुए आप ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। इसके साथ ही उनका कोविड टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी। फेफड़ों में पानी भरना उम्र संबंधी दिक्कत है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें कब तक अस्पताल में रखना पड़ेगा।