द फॉलोअप टीम, वैशाली:
जमीन विवाद को लेकर आए दिन हिंसक घटनाओं की खबरे आती रहती है। कुछ ऐसी ही घटना बिहार के वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र से आई है जहां 2 पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी गई। बताया जा रहा महिला पांच माह की गर्भवती थी। जिले के जारंग रामपुर में शनिवार सुबह हुई इस खूनी संघर्ष में 2 अन्य लोग भी घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के 2 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं
दूसरे पक्ष द्वारा फरसे से हमला करने पर पति शशि विश्कर्मा (35) और पत्नी संगीता देवी (32) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब 1 साल से दोनों पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, पर आज यानी शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया की आवेश में दूसरे पक्ष ने धारधार हथियार से दंपत्ति की हत्या कर दी। बता दें कि मृतक के 4 वर्षीय पुत्र लकी कुमार और 3 वर्षीय पुत्र वीर कुमार भी हैं।

पूजा कर रहे शशि पर फरसे से किया वार
मृतक के परिजन संजय सेठ के मुताबिक शशि विश्वकर्मा नवरात्री के मौके पर घर पर ही पूजा-पाठ कर रहे थे कि तभी दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर शशि विश्वकर्मा पर फरसे से हमला कर दिया। अपने पति पर हमला होते देख पत्नी संगीता देवी बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उसे भी फरसे से काट कर मौके पर ही पति संग मौत के घाट उतार दिया।
दूसरे पक्ष की खोजबीन फिलहाल जारी है
सुचना मिलते हीं मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुष्टि की है कि एक साल पुराना विवाद जमीन से जुड़ा था। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।