चतरा
झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी बीरेंद्र साव के पुत्र अनमोल कुमार के लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार, बच्चा सुबह करीब 04:00 बजे घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। इस संबंध में प्रतापपुर थाना में सनहा संख्या 07/26 दिनांक 10/05/26 दर्ज किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया और सीमावर्ती थानों को भी सूचित किया गया।
बौद्ध गया से सुरक्षित बरामदगी
जांच और सूचना संकलन के दौरान गुप्त जानकारी प्राप्त हुई कि बच्चा बिहार के बोधगया क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से समन्वय स्थापित कर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। अनमोल कुमार को सुरक्षित और स्वस्थ अवस्था में उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।.jpeg)