logo

पीएम मोदी के निधन का फर्जी वीडियो वायरल, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने की कार्रवाई की मांग

12075news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन का फर्जी वीडियो मीडिया प्रोफेशनल नामक व्हाट्एप ग्रुप में वीडियो वायरल करने पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कुछ लोग गरीबों के मसीहा के बढ़ते कद से परेशान हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे वीडियो समाज में घृणा फैलाने का काम करते हैं। 

आदित्य साहू ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओरमांझी थाने में दिलीप मेहता नामक व्यक्ति ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि मीडिया प्रोफेशनल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जा रहा है। 

आंदोलानात्मक कदम उठाया जाएगा
साहू ने प्रशासन से व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और वीडियो डालने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में यदि यथाशिघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।