द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में नशे का सामान पहुंचाने के आरोप में पान दुकान के संचालक के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पान दुकानदार बाल सुधार गृह की बाउंड्री के कम ऊंचा होने का फायदा उठा कर बाहर से ही गांजा, सिगरेट और खैनी सुधार गृह में फेंक दिया करता था। हैरत की बात तो यह है कि पैसे उसे बाल कैदियो के परिजनों की ओर से दिए जाते थे।
बाल सुधार गृह के पास पान की गुमटी
जानकारी के मुताबिक आरोपी दुकानदार रामजी ने जैसे ही गांजा और सिगरेट पहुंचाने की कोशिश की वहां सुरक्षा में तैनात सैप के जवानों ने उसे देख लिया। जब तक वे आरोपी को पकड़ते वो फरार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में सुरक्षाकर्मी के बयान के पर रांची के सदर थाने में पान दुकान के संचालक रामजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रामजी बाल सुधार गृह के बगल में ही अपनी गुमटी चलाता है। सुधार गृह में बंद लोगों को नशे के सामान की सप्लाई भी करता था।