द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और ITC मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रो (डॉ.) अज़फर शम्सी को गोली मारे जाने की सूचना मिल रही है। घटना जमालपुर कॉलेज जमालपुर के पास की है। उन्हेंं वहीं के अस्पताल में जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है। DIG शफीउल हक़ अस्पताल पहुंचे हैं। DIG और SP घटना की छानबीन में लगे हैं। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शम्सी से उनकी कुछ आपसी रंजिश है, जिसकी बातें परिजन बता रहे हैं।

चार साल पहले घर पर भी हो चुका है हमला
अप्रेल 2017 में शम्सी के मुंगेर स्थित घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। शम्सी के पुत्र अशद शमशी के साथ भी खींच-तान की थी। कोतवाली थाना में राजद जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, विकास यादव उर्फ़ टाइगर, राजकिशोर यादव ,रंजीत यादव, रामजी यादव आदि के खिलाफ शिकायत की गई थी।