logo

दिवाली गिफ्ट : मुख्यमंत्री नितीश कुमार का ऐलान, दरभंगा मे बनेगा बिहार का दूसरा एम्स

14637news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

दिवाली पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। राज्य सरकार की कैबिनेट ने दरभंगा एम्स के लिए जमीन ट्रांसफर की मंजूरी दे दी। बिहार सरकार ने लिए इसके लिए केंद्र को 200 एकड़ से ज्यादा जमीन ट्रांसफर कर दी। दरभंगा में डीएमसीएच के अलावा यह एक बड़ा अस्पताल होगा, जो पूरे उत्तर बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में सक्षम होगा। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहारवासियों को ‘दिवाली गिफ्ट’ दी है। 

2500 मरीजों का इलाज 
इस एम्स  के बनने बाद ओपीडी में एक दिन में 2500 मरीजों का इलाज हो सकेगा। साथ ही यहां 100 सीटों पर एमबीबीएस और 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी हो सकेगी। दो महीने पहले ही स्थानीय छात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन ने दरभंगा एम्स की स्थापना के लिए घर-घर से ईंट लाने का बड़ा अभियान भी छेड़ा था। 

पहले से है एक पटना में  एम्स
एम्स पटना ने 25 सितंबर 2012 को अपना परिचालन शुरू किया। 25 सितंबर 2012 को एम्स पटना में 2012 की कक्षा शुरू हुई थी, जिसमें लगभग 50 चिकित्सा छात्रों को एम्स पटना में भर्ती कराया गया था। एम्स पटना 134 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 100 एकड़ में मुख्य चिकित्सा कॉलेज परिसर और 34 एकड़ में आवासीय परिसर शामिल है। यह पटना टाउन से 8 किमी दूर भुसुला गांव में स्थित है।