logo

एआईटीयू अंडर-14 : तनुश और अन्वी बने नए चैंपियंस, टाइटल किया अपने नाम

एआईटीयू अंडर-14 : तनुश और अन्वी बने नए चैंपियंस, टाइटल किया अपने नाम
द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु: 

बेंगलुरु में आयोजित एआईटीयू अंडर-14 के टॉप सीड तनुश घिलडयाल और अनवी पुनागंती सीएस7 टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्रमश: लड़कों और लड़कियों के वर्ग में चैंपियन बने। इस प्रतियोगिता का आज फाइनल था। चैंपियंस ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए ये खिताब हासिल किया। 

ऐसा रहा चैंपियंस का पॉइंट्स टेबल 
बता दें कि तनुश ने फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड आराध्य द्विवेदी को लगातार सेटों में 6-1, 7-5 से हराया। तनुश ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन उन्हें दूसरे सेट में आराध्य से कुछ चुनौती मिली।  हालांकि वह दूसरा सेट भी अपने नाम करने में कामयाब रहे और विजेता बने। वहीं बात करें लड़कियों के वर्ग की तो इसमें छठी सीड अनवी ने टॉप सीड श्री तन्वी को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराया और चैंपियन बनीं।