logo

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, जयसवाल इंटरप्राइजेज में टीन शेड से गिरकर दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर

Screenshot_2026-05-03_121201.jpg

 

 

द फॉलोअप, आदित्यपुर 
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयसवाल इंटरप्राइजेज में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। टीन शेड पर ऊंचाई में मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूर अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान राम मुर्मू और लखींद्र हांसदा के रूप में हुई है। वहीं घायलों ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना का इलाज आदित्यपुर स्थित गंगोत्री अस्पताल में चल रहा है। मृत दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजे जाने की जानकारी मिली है।घायल रंजीत जैना ने बताया कि वे कंपनी परिसर में कार्यरत थे। उसी दौरान ऊपर टीन शेड बदलने का काम चल रहा था, तभी एक मजदूर अचानक उनके ऊपर आ गिरा, जिससे वे भी नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल, जांच की मांग तेज
बताया जा रहा है कि इस काम की देखरेख ठेकेदार मंटू कर रहा था। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था।मजदूर दिवस के अगले ही दिन हुई इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

Tags - adityapur-accidentworker-death-news industrial-safety-issuejharkhand-news