logo

किन्नरों के साथ ढोलक बजाते-बजाते हुआ प्यार, शादी में तब्दील हुआ रिश्ता 

12757news.jpg

द फॉलोअप टीम, सिवान:

आपने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला वो धारावाहिक तो देखा होगा "शक्ति अस्तिव के एहसास की", यह धारावाहिक पूरी तरह से किन्नरों के इर्द गिर्द ही धूमता है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह एक किन्नर को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है, उसको भी किसी से प्यार हो सकता है। वह भी किसी से शादी कर सकते हैं। खैर यह तो हो गयी सीरियल की बात, लेकिन अभी जिसके बारे में हम आपको बताएँगे वो असल जिंदगी की कहानी है। यह वाकया सिवान जिला के मैरवा थाना इलाके के लंगड़पुरा गांव की है। जहां किन्नर के प्यार में पागल आशिक ने सभी समाज के बंधन को तोड़ते हुए किन्नर से शादी कर ली है। 

वीडियो आया सामने 

युवक ने ना समाज की सुनी और ना वह सुनना चाहता है। उसने  सभी सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए अपनी किन्नर प्रेमिका से शादी की है। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसलिए यह शादी काफी चर्चे में है। दरअसल 24 वर्षीय विकास का प्रेम प्रसंग 6 माह से रोहित गोंड नाम के किन्नर से चल रहा था। दोनों को एक दूसरे से इतना प्यार है कि दोनों ने साथ जीने -रने की कसम खा ली। तीन दिन पहले दोनों ने शादी कर ली है। विकास अब किन्नरों के साथ ही रहता है। विकास उनके बधाई प्रोग्राम में ढोलक बजाने का काम करता था उनके साथ रहते रहते दोनों में प्यार हो गया था।

परिवार के लोग हैरान 

विकास के घरवालों को इस बारे में कुछ भी नहीं मालुम था। यहां तक कि शादी के बारे में भी उसने किसी को नहीं बताया था। घर से भागकर उसने गोपालगंज के मीरगंज में शादी की। वीडियो वायरल होने के बाद जब परिवारवालों को यह मालूम हुआ तो सभी हैरान रह गए ।