logo

बेगुनाही साबित करने के लिए महिला को चलना पड़ा दहकते अंगारों पर, विडिओ हुआ वायरल 

बेगुनाही साबित करने के लिए महिला को चलना पड़ा दहकते अंगारों पर, विडिओ हुआ वायरल 

द फॉलोअप टीम, भोपाल: 
छिंदवाड़ा जिले के सौसर ब्लॉक से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। सास बहु का झगड़ा तो जगजाहिर है। आये दिन सास बहु के झगड़े सामने आते रहते हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप सदियों से चलता आ रहा है। लेकिन मध्यप्रदेश से जो ताजा मामला आया है वह वाकई हैरान करने वाला है। यहां महिला को अपनी सच्चाई साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी पड़ी। महिला पर आरोप था कि उसने जादू  टोने से उसके पति को खुद के वश में कर लिया है और सास के खिलाफ बेटे को भड़काती है। यह आरोप सास ने लगाया है। इस आरोप को झूठा साबित करने के लिए महिला को नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलना पड़ा। 

जांच में जुटी पुलिस 
अंगारे पर चलने वाला वीडियो जब सामने आया तब प्रशासन मामले की जांच में जुट गया। महिला सास ने आरोप लगाया था कि उसने अपने पति को वश में कर लिया है और अपने ससुर को भी कुछ खिला दिया है। सास अपनी बहू को लेकर मोहर्रम वाले दिन दरगाह पर गयी थी। वहां बाबा ने बहू से कसम खा  सच बताने के लिए कहा। बहू ने कसम नहीं खाया है। इसके बाद बाबा ने बहू को अंगारों पर चलने के लिए कहा। महिला पैर धोकर दो बार अंगारों पर चली। बहू के पैर नहीं जले तो सास को बहू पर भरोसा हो गया।

अपनी मर्जी से अंगारों पर चली थी 
महिला का कहना है कि वह खुद के सही होने का सबूत देने दरगाह में आई थी। महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से अंगारों पर चलकर अपनी बेगुनाही साबित की है। 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वह बीते दो साल से बाबा के यहां आ रही है। आठ साल पहले उसका विवाह हुआ था। सास उस पर आरोप लगाती थी कि पति और ससुर को उसने कुछ खिलाकर वश में कर लिया है। वहीं बाबा ने कहा है कि महिला को उसका परिवार प्रताड़ित कर रहा है। इस मसले को सुलझाने के लिए उसने महिला की मंजूरी से यह सब किया।