द फॉलोअप टीम, कटिहार:
कटिहार जिले के बघोड़ा पंचायत के पसतिया गांव से एक होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूली बच्चों के खाते में 960 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि मिली है। स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चों के खाते में इतने बड़ी राशि आने के बाद गांव में सनसनी है। बच्चों के घर में लोगों का तांता लगा हुआ है लोग व्याकुल होकर यह जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर बच्चों के खाते में इतने रुपये आए कैसे। दोनों बच्चों का उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में खाता है। दोनों बच्चे से मिलने वाली पोशाक की राशि चेक करने बैंक गए थे। खाते में इतनी बड़ी राशि को देखकर सीएसपी संचालक भी हैरान रह गए। यह बात आग की तरह फैल गई। इसके बाद हर ग्रामीण अपना खाता चेक करवाने ग्रामीण पहुंच गए। दोनों बच्चों का नाम गुरुचंद्र विश्वास और निताई कुमार विश्वास है।

खाते से पैसे वापस लौट गए
सीएसपी संचालक के अनुसार गुरुचंद्र विश्वास के खाते में 60 करोड़ और निताई विश्वास के खाते में 900 करोड़ जमा थे। बच्चों के पिता विनोद विश्वास ने कहा कि उनके बेटे गुरु चंद्र विश्वास के खाते से पैसा वापस हो गया है। उसके अकाउंट में पहले से 200 रुपए थे, जिसे पिता ने सरकार से लौटाने की मांग है। वहीँ दूसरे बच्चे के खाते में 60 करोड़ अभी भी अकाउंट में मौजूद है।

भुगतान पर लगी रोक
कटिहार डीएम उदयन मिश्रा ने बताया कि किसी ने उन्हें फ़ोन पर इस बात की जानकारी दी थी। इसलिए गुरुवार की सुबह संबंधित बैंक की शाखा खुलवा कर ब्रांच मैनेजर से बच्चों के बैंक का स्टेटमेंट निकलवाया गया। जिसमें देखा गया कि बच्चों का बैंक बैलेंस 100 रुपये ही था। कुछ कि सॉफ्टवेयर की कुछ त्रुटि की वजह से वह बैलेंस दिख नहीं रहा था। लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है। नार्मल जो बैलेंस था, वो अब दिखाने लगा है। फिलहाल बैंक ने दोनों बच्चों के खाते से भुगतान पर रोक लगाते हुए कहा कि मामले की जांच करने की बात कही है।