logo

शरारती तत्वों ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर उत्पात मचाया, दो लाख के गहन ले गए, पुलिस छानबीन में जुटी

2577news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की क्रिश्चयन बस्ती निवासी दीपक रोहित के घर पर मंगलवार को दिन-दहाड़े 40-50 की संख्या में शरारती तत्वों ने घर में घुसकर जमकर  उत्पात मचाया। घर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी की। घर से दो लाख के गहने और 2 दो लाख 25 हजार रुपए भी उड़ा लिए। 100 नंबर पर डायल कर स्वजनों ने इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची। हमला करनेवाले भाग निकले। दीपक की पत्नी सोनी खलखो, पुत्री, ससुर अमित खलखो और सास मैरी खलखो को सुरक्षा के तहत थाना ले गए। स्वजन सहमे हुए हैं। घटना सोमवार देर रात की है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी
सोनी खलखो ने पुलिस को बताया घटना के वक्त पति घर पर नहीं थे। मां के साथ वह भोजन बना रही थी। इसी बीच उसने देखा कि किचन की खिड़की की गली में युवती के साथ युवक गलत हरकत कर रहा है। चिल्लाने पर दोनों भागने लगे। युवक फिसलकर गिर गया। जाते-जाते युवक धमकी देता गया कि वह कुछ समय बाद लौटकर आएगा। इसके 15-20 मिनट के भीतर घर को आगे-पीछे शरारती तत्वों ने घेर लिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। टीवी तोड़ दिया। अलमारी से रुपए और जेवरात निकाल लिए। विरोध करने पर उनके पिता का सिर फट गया। सीतारामडेरा थाना की पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।