logo

जानिए कोन कर रहा है सुबह दस बजे के बाद आपके घर पर फोन....

2864news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर 
जिला सर्विलांस विभाग की ओर से अब आपके घर भी सुबह दस बजे के बाद फोन आ सकता है। इस फ़ोन कॉल के दौरान आपका हालचाल पूछा जाएगा।पर इस फ़ोन कॉल से अपको परेशान होने कि जरुरत नहीं है। दरअसल, यह कॉल कोविड को मात दे चुके लोगों को किया जा रहा है। अगर कोई परेशानी हो तो आप बता सकते हैं। उसके आधार पर आपकी समस्याएं दूर करने की कोशिश की जाएगी। जिला सर्विलांस विभाग की तरफ से यह पहल कोविड को मात दे चुके लोगों का हालचाल जानने के लिए किया जा रहा है।जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि विभाग उन लोगों पर विशेष नजर रखने का प्रयास कर रहा है जो कोविड से ठीक तो हो गए है फिर भी कई लोगों में थकान, कमजोरी, सांस फूलना, ठीक से नींद नहीं आना, चक्कर आना, जोड़ों में दर्द होने की समस्याएं देखी जा रही है।वैसे लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

विभाग बढ़ा रहा लोगों का हौसला
पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कोरोना से कुल 16 हजार 97 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन सभी का नाम, पता और फोन नंबर विभाग के पास मौजूद है। इसलिए फोन करके उन लोगों का हालचाल तो लिया हीं जा रहा है, साथ में उनका हौसला भी बढ़ाया जा रहा है। ताकि उनका मनोबल बढ़ा रहे।

ये भी पढ़ें.......

तीन मुख्य बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता
कई लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या उन्हें फिर से हो सकता है। इसका जवाब देते हुए जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल कहते हैं कि बिल्कुल हो सकता है।इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं जिनके शरीर में कोरोना वायरस दोबारा प्रवेश किया है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। तीन मुख्य बातों पर खासकर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें शारीरिक दूरी, मास्क का उपयोग व सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी है।