logo

काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीयों के किडनैप होने की खबर, तालिबान ने किया खंडन   

12007news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली:

काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीयों के किडनैप होने की खबर आ रही है।  जिसमें बताया गया है कि तालीबानी लड़ाके 150 भारतीय नागरिकों को अपने साथ लेकर चले गए हैंं। हालांकि इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है। इधर तालिबानियों ने कहा है कि भारतीयों को अगवा करने की बात झूठी ह।. उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। भारतीयों को एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है। तालिबानियों ने कहा है कि सभी भारतीय को दूसरे गेट से एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है, सभी सुरक्षित हैं।

 

तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्लाह वासिक ने किया इनकार 
तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्लाह वासिक ने 150 से अधिक लोगों के अपहरण की बातों से इनकार कर दिया है। कहा है कि यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। तालीबानी प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान ऐसी हरकतें नहीं करता है। हालाँकि जिन लोगों को तालिबानियों ने अपने कब्जे में लिया है। उन्हें लेकर कहां गए हैं, इसे लेकर चीजें अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है। इस खबर के बाद अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के परिजन परेशान हैं।

भारत सरकार अपने नागरिकों को निकालने में जुटी 
अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे के बाद वहां के हालात को देखकर भारत सरकार अपने नागरिकों को निकालने में जुटी हुई है। बावजूद इसके अफगानिस्तान में अभी भी कई भारतीय फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार पुरी कोशिश में जुटी हुई है।