logo

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ शैबाल गुप्ता का निधन

4574news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना: 
बिहार के जाने माने अर्थशास्त्री डॉ शैबाल गुप्ता का गुरुवार की शाम पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।  पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। दो जनवरी को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  पिछले तीन-चार दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।  गुरुवार की सुबह से ही उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।  शाम करीब सात बज कर पांच मिनट पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतिभा के थे धनी 
शैबाल गुप्ता विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है। एक अर्थशास्त्री के रूप में भी उनकी पहचान थी। आद्री के निदेशक के तौर पर उन्होंने बिहार झारखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयास रहे, पिछले कई साल से बिहार के विकास के लिए सरकार का सहयोग करते रहे। उन्होंने बिहार ही नहीं देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थानों में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने बिहार में वित्त आयोग के सदस्य के साथ ही कई संस्थाओं को अपने अनुभवों का लाभ पहुंचाया था। बिहार के कई आर्थिक सुधारों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने जताया शोक 
शैबाल गुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में लिखा कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के निदेशक और आद्री के सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता के निधन एक अपूरणीय क्षति है।    
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि  "मैं प्रख्यात अकादमिक और सामाजिक वैज्ञानिक शैबाल गुप्ता जी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। एडीआरआई हमें हमेशा सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में उनके योगदान के बारे में याद दिलाएगा, विशेष रूप से बिहार के बारे में।"