त्रिवेंद्रम
केरल के त्रिवेंद्रम से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बस स्टैंड में तोड़फोड़ की गई। बस स्टैंड में बैठने के लिए लगे बैच को कुछ स्थानीय लोगो ने 3 भागों में विभाजित कर दिया। इसकी वजह काफी हैरान करने वाली है। दरअसल, स्थानीय लोगों का कहना है कि वे नहीं चाहते है कि बस स्टैंड में छात्र-छात्राएं एक साथ बैठें। दरअसल, इस बस स्टैंड में बस का इंतजार करने वाली अधिकांश यात्री छात्र-छात्राएं हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस पर घोर आपत्ति जताई थी।
Trivandrum, Kerala | Bus stand where bench was split into 3 by locals as they allegedly didn't want boys-girls to sit together while waiting, was demolished by Municipality. New bus stand to come up soon
— ANI (@ANI) September 20, 2022
Students reportedly protested the splitting by sitting on each other's laps pic.twitter.com/48b0IX0hdI
छात्र-छात्राओं ने ऐसे जताया विरोध
इधर, असामाजिक तत्वों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठने की वजह से बस स्टैंड के बेंच तोड़े वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने तरीके से विरोध का अनोखा तरीका निकाला। बस स्टैंड में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की गोद में बैठकर विरोध जताया। यही नहीं, वहां पेंटिंग्स भी बनाई गई है जहां छात्रों को एक-दूसरे की गोद में बैठा हुआ दिखाया गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने बेंच बनाने की बात कही है।
शहर के मेयर ने ये आश्वासन दिया है
नगरपालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नया बेंच जल्दी ही बना दिया जाएगा। त्रिवेंद्रम के मेयर आर्य राजेंद्रन ने कहा कि नए जेंडर न्यूट्रल शेल्टर का निर्माण जल्द शुरू होगा। बस शेल्टर की डिजाइन अंतिम चरण में है। डिजाइन पूरा होते ही 2 सप्ताह में काम भी पूरा हो जाएगा।