logo

दूसरी बार पिता बने Virat Kohli, बेटे का रखा बहुत ही यूनिक नाम

virushka.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे बार पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का-विराट के घर बेटे का जन्म हुआ है। यह जानकारी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। सोशल मीडिया पर फैंस विराट-अनुष्का को बधाईयां दे रहे हैं।  दरअसल, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी। 15 फरवरी 2024 को विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी 20 फरवरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे थे। 

पोस्ट शेयर का जाहिर की खुशी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे का नाम बताया। अनुष्का और विराट कोहली के बेटे का नाम अकाय है। पोस्ट शेयर कर कपल ने लिखा कि काफी खुशी के साथ और बहुत प्यार के साथ हम सभी को यह बता रहे है कि 15 फवरी को हमने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। वामिका के छोटे भाई का नाम अकाय है। हमें इस समय आपकी दुआओं और गुड विश की जरूरत है। हम आप सभी से अनुरोध करते है कि हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार- विराट और अनुष्का। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे का नाम भी काफी सोचसमझकर रखा है. 'अकाय' का हिंदी भाषा में मतलब 'बिना शरीर' के होता है। मतलब जिसका भी शरीर उसकी आत्मा से कमतर माना जाता है उसे अकाय कहते हैं।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया था। अब वामिका को छोटा भाई मिल गया है और फैंस छोटे किंग कोहली के दुनिया में आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। 

फॉलोअप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः-  https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn