द फॉलोअप डेस्क
ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने लंदन में 4 मार्च शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मौजूदा बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में जो कई प्रधानमंत्री या उनकी सरकार के खिलाफ सवाल उठाता है तो उसपर हमला किया जाता है। उन्होंने अपने बयान के पक्ष में कहा कि बीबीसी के साथ भी यही ही हुआ। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आंख बंद करके समर्थन करने वाले लोगों का सरकार भी समर्थन करती है।

बीजेपी और आरएसएस को हराना
राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि अभी इस बात की चर्चा नहीं हो रही है, विपक्ष अभी सिर्फ इस आइडिया से आगे बढ़ रहा है कि (लोकसभा चुनावों में) बीजेपी और आरएसएस को हराना है। वहीं, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने पर जब कांग्रेस सांसद से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "अगर आप लोगों से बात करने में भरोसा रखते हैं को समस्याएं भी हल हो जाती हैं."

हर भारतीय और उनके दादा-दादी का किया अपमान
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद कहा है कि भारत में पिछले 60-70 सालों में कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने यह कहकर हर भारतीय और उनके दादा-दादी का अपमान किया है। मोदी ने कहा कि भारत में असीमित भ्रष्टाचार है। उन्होंने यह सब विदेश में कहा... बीजेपी ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।" राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया और वो ऐसा कभी नहीं करेंगा।

कांग्रेस की चीन नीति रहुल बोले
इस दौरान कांग्रेस की चीन नीति पर राहुल गांधी ने कहा, "हम किसी को भी अंदर आने और हमें धक्का देने की अनुमति नहीं देंगे।" उन्होंने कहा "वास्तविकता यह है कि चीनी हमारे क्षेत्र में घुस आए, हमारे सैनिकों को मार डाला और प्रधानमंत्री ने इससे इनकार किया है।"
