logo

पश्चिम बंगाल : भीड़ ने जलाया थाना, पलंग के नीचे बचने के लिए छिपे पुलिस कर्मियों को मारा

भीड़ ने जलाया थाना, पलंग के नीचे बचने के लिए छिपे पुलिस कर्मियों को मारा

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाने के पुलिस कर्मियों की लोगों  ने बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस पर हमला करने वालों ने ही रिकॉर्ड किया है। दरअसल 21 अप्रैल को 17 साल की नाबालिग का शव नजर में मिला था। इसको लेकर राजबंशी समुदाय का आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गई। मगर दूसरी ओर पुलिस का कहना था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप का जिक्र नहीं है। इसके कारण पुलिस के विरोध में समुदाय के लोग मंगलवार को थाने पहुंचे। हिंसक भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा और थाने में आग लगा दी।

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों की पिटाई का दर्दनाक वीडियो है। बताया जा रहा है कि हिंसक भीड़ से बचने के लिए पुलिसकर्मी एक घर में घुस गए थे। वहां पलंग के नीचे छिप कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भीड़ घर के अंदर घुसकर प्लंग से निकाल कर उन्हें मारते दिख रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी का हेलमेट टूटा है तो किसी पुलिसकर्मी की नाक से खून बह रहा है। वे जान की भीख मांग रहे हैं। लेकिन लोग उन पर रहम करने की बजाय उन्हें पिटते नजर आ रहे हैं।

थाना जलाने वालों की प्रॉपर्टी होगी जब्त
घटना को लेकर बंगाल सरकार ने सख्ती से पेश आने का संकेत दिया है। इस संबंध में
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा है कि  पूरा मामला बंगाल में अशांति फैलाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि कालियागंज थाने को जलाने के लिए बाहर से लोगों को लाया गया था। थाना जलाने वालों की प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी। बंगाल में अराजकता पैदा करने की साजिश को नकाम किया जाएगा। नाबालिग की मौत और थाने में आग लगाने की घटना की जांच होगी।