logo

अयोध्या : 'श्री योगी मंदिर' से गायब हो गई सीएम योगी आदित्यनाथ की मूर्ति, जानिए! पूरा माजरा क्या है

'श्री योगी मंदिर' से गायब हो गई सीएम योगी आदित्यनाथ की मूर्ति, जानिए! पूरा माजरा क्या है

अयोध्या: 

हाल ही में यूपी से एक तस्वीर सामने आई थी। वायरल तस्वीरों में एक मंदिर था। मंदिर के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति थी। योगी की इस प्रतिमा के सात धनुष-बाण भी था। प्रतिमा के सामने एक शख्स आरती कर रहा था। मंदिर में लिखा था श्री योगी मंदिर। इसे बनाने वाले शख्स का नाम है प्रभाकर मौर्य जो योगी के बहुत बड़े फैन कहे जाते हैं। लेकिन, अब जानकारी मिली है कि श्री योगी मंदिर से योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा और छतरी हटा दी गई है। पूरा मामला क्या है। 

चाचा की शिकायत पर हुई कार्रवाई! 
मिली जानकारी के मुताबिक श्री योगी मंदिर से योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा और छतरी प्रशासन ने हटाई है। बताया जाता है कि मंदिर के संस्थापक प्रभाकर मौर्य के चाचा रामनाथ मौर्य की शिकायत पर अयोध्या जिला प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। दरअसल, रामनाथ मौर्य का आरोप है कि जिस बंजर जमीन पर श्री योगी मंदिर बनाया गया है उसे पर उनका पुश्तनी कब्जा था। प्रभाकर मौर्य पर आरोप है कि उसने मंदिर बनाकर जमीन में उनका हिस्सा भी हड़प लिया। इधर, सूचना मिली है कि मंदिर का संस्थापक प्रभाकर मौर्य भी लापता है। उसके विषय में भी किसी के पास कोई सूचना नहीं है कि कहां गया। 

क्या जिला प्रशासन ने की है उक्त कार्रवाई
इधर, मामले में प्रभाकर मौर्य के दोस्त अमरजीत ने बताया कि कुछ लोग आ ते। पुलिस के लोग थे। मूर्ति तोड़ी और चादर में ढंककर ले गए। मैं बहुत सवाल नहीं पूछ पाया। मंदिर में ताला लगा था। उन लोगों ने तोड़ दिया। मूर्ति के ऊपर तो छत्र लगा था उसे भी ले गए। चढ़ावा भी ले गए। अब मामले में मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने भी निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर खबर की कटिंग शेयर करते हुए लिखा है कि मूर्ति चोरी हो जाना कोई साधारण घटना नहीं है।