चंडीगढ़:
अगले महीने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक रही है। इस बीच पंजाब में रोज नये-नये धमाके हो रहे हैं। नया धमाका किया है पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बहन सुमन तूर ने। सुमन तूर ने नवजोत सिंह सिद्धू पर अपनी मां का अपमान करने और उनको बेसहारा छोड़ दिए जाने का आरोप लगाया है।

सिद्धू की बहन सुमन तूर का आरोप
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया है कि साल 1986 में उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद सिद्धू ने अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया। साल 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मां का निधन हो गया। ये खुलासा निश्चित रूप से हैरान करने वाला है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, ये शायद ही पता चले। फिलहाल इस आरोप ने पंजाब की सियासत में भूचाल मचा दिया है।

अमेरिका में रहती हैं बहन सुमन तूर
गौरतलब है कि सुमन तूर इस वक्त अमेरिका में रहती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से सियासी पारी की शुरुआत की। 2014 तक बीजेपी में रहे। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। जाकर कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया। सिद्धू पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा रखते हैं। उनके साथ विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को ना केवल सीएम पद बल्कि पार्टी भी छोड़नी पड़ी।