logo

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा

जददलो2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो भी अपडेट कर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "लाइफ लॉन्ग फॉलोअर" बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। शाहजाद पूनावाला कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद टीवी चैनलों की बहसों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते थे। कांग्रेस पर उनके तीखे हमले अक्सर सुर्खियों में रहते थे। अपनी आक्रामक शैली के कारण वे भाजपा के प्रमुख टीवी चेहरों में गिने जाते थे।

राजनीति छोड़ने के दिए थे संकेत

हाल ही में शाहजाद पूनावाला ने अपने पुराने इंटरव्यू की कुछ वीडियो क्लिप X पर साझा की थीं, जिनमें उन्होंने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए थे। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि "पॉलिटिक्स और इलेक्टोरल रोल अलग-अलग चीजें हैं। अगर मैं सांसद, विधायक या पार्षद नहीं बन पाया तो इसका मतलब यह नहीं कि समाज और राजनीति में मेरा योगदान खत्म हो जाएगा। हर व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि वह बिना किसी पद के भी समाज के लिए क्या कर सकता है।" उनके इस बयान के बाद से ही उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

Tags - BJP ShahzadPoonawalla Politics India Resignation