logo

शादी के वादे पर सेक्स चेंज कराया, झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने बनाए अप्राकृतिक संबंध

शादी के वादे पर सेक्स चेंज कराया, झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने बनाए अप्राकृतिक संबंध

द फॉलोअप डेस्क
इंदौर की एक ट्रांस गर्ल ने बॉयफ्रेंड पर झांसा देकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा करके उसका सेक्स चेंज कराया लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। जिसे लेकर पीड़िता ने शिकायत की है। शिकायत में ट्रांस गर्ल ने सोनू नाम के शख्स की चर्चा की है। 2021 में सोशल मीडिया के जरिए वह सोनू से जुड़ी थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्त हुई, बातचीत के बाद दोनों में नजदीकी बढ़ी।

 
शादी की बात करने पर जान से मारने की देता है धमकी
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसे प्रेमी का असली नाम सोनू नहीं है। उसका नाम विभव शुक्ला है। वो कानपुर का रहने वाला है।पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी ने उसे मिलने के लिए वृंदावन बुलाया। फिर कहा कि अगर वह सेक्स चेंज सर्जरी (Sex Change Surgery) करवा ले, तो फिर वो उससे शादी कर लेगा। वादे के बाद पीड़िता ने अपनी सर्जरी भी करवाई। लड़के से लड़की बनी। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली, इंदौर, कानपुर और कई दूसरी जगहों पर लेकर गया। जहां शादी का झांसा देकर कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। लेकिन जब शादी करने की बात आई तो वो मुकर गया। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। 


आरोपी युवक की तलाशी में जुटी पुलिस
पीड़िता ने मामले को लेकर इंदौर के विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि आरोपी कानपुर का रहने वाला है, जो एक कैफे चलाता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी विजयनगर सीबी सिंह ने कहा कि आरोपी युवक की तलाश के लिए एक टीम कानपुर भेजी जाएगी। 

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86