द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही देश के पहले रोप-वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी उद्घाटन किया। पीएम ने 1600 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इसके साथ ही लगभग 180 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें ATC टावर, पुलिस विभाग की इमारतें, स्मार्ट सिटी और कुछ जलकल की परियोजनाओं के भी लोकार्पण शामिल हैं। पीएम मोदी ने 1800 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हॉल सहित अन्य परि योजनाएं शामिल हैं, लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी।

वन वर्ल्ड टीबी समिट को किया संबोधित
PM मोदी ने बटन दबाकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला और वाराणसी शाखा का भी शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने 'वन वर्ल्ड टीबी समिट में बटन दबाकर भारत में टीबी को खत्म करने के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की. फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी समिट को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 2025 तक टीबी से मु क्त करने का जो संकल्प दिया था, आज हम उसके नजदीक पहुंच चुके है, ये वास्तव में उनके संकल्पों को मजबूती प्रदान करने और उसे आगे बढ़ाने का है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि टीबी के मरीजों की जिंदगियों को बचाने का प्रयास करते हुए 2018 में PM मोदी ने देश और दुनिया के सामने 2025 के अंत तक भारत को टीबी मुक्त करने की प्रतिबद्धता रखी थी। जबकि पूरे विश्व ने 2030 का लक्ष्य रखा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 'वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित भी किया। वाराणसी में पीएम मोदी ने 'स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी' योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ग्राउंड के बाद पीएम मोदी सर्किट हाउस के नवनिर्मित भवन में फलाहार करेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT
