logo

ओडिशा को बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तोहफा: रामेश्वर-पारादीप को जोड़ने वाले 160 KM कोस्टल हाईवे को केंद्र से मिली मंजूरी

HIGHWAY111.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने ओडिशा में रामेश्वर और पारादीप को जोड़ने वाले एक नए कोस्टल हाईवे के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है। हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत लागू होने वाले इस प्रोजेक्ट से कोस्टल कनेक्टिविटी मज़बूत होने, माल ढुलाई आसान होने और पूरे इलाके में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 'कंस्ट्रक्शन वर्ल्ड' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हाईवे प्रोजेक्ट दो पैकेज में बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 160.18 km होगी और इसकी अनुमानित लागत 83,007.9 मिलियन रुपये होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एक कंसेशन मॉडल के तहत पूरा किया जाएगा, जिसमें निर्माण और संचालन, दोनों चरण शामिल होंगे।


रूट, डिज़ाइन और कनेक्टिविटी के ये होंगे फ़ायदे

प्रस्तावित कॉरिडोर खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर ज़िलों से होकर गुज़रेगा और भुवनेश्वर, पुरी और कटक को जोड़ने वाले मौजूदा नेशनल हाईवे से जुड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद मौजूदा पुरी-सतपाड़ा और पुरी-कोणार्क रूटों पर आ रही चुनौतियों को दूर करना है, जहां खराब रोड ज्योमेट्री, सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर विकास और भारी लोकल ट्रैफ़िक जैसी समस्या है। 


 

Tags - Odisha CoastalHighway Paradip Infrastructure Connectivity