logo

दिल्ली : कांग्रेस में अब CWC नहीं, संचालन समिति लेगी बड़े फैसले, खड़गे ने बनाई 47 सदस्यीय टीम

कांग्रेस में अब CWC नहीं, संचालन समिति लेगी बड़े फैसले, खड़गे ने बनाई 47 सदस्यीय टीम

दिल्ली :

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष का पद बुधवार को संभाल लिया है। पद संभालने के साथ ही खड़गे एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है। यह  CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की जगह अब यही समिति कार्य करेगी। इस समिति में सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तो शामिल हैं। मगर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को जगह नहीं दी गई है। नई समिति में झारखंड से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को भी जगह दी गई है।

केंंद्र सरकार पर बोला हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष का औपचारिक रूप से कार्यभार संभालते ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी मौजूदा सरकार की झूठ एवं नफरत की व्यवस्था को ध्वस्त करेगी। बताते चलें कि 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस का अध्यक्ष बना है। सोनिया गांधी ने खड़गे को बागडोर सौंपते हुए कहा कि मैं इस दायित्व से मुक्त हो जाऊंगी और यह भार मेरे सिर से उतर जाएगा। इसलिए राहत महसूस कर रही हूं।