logo

Punjab Elections 2022 : सिद्धू की बेटी ने चरणजीत सिंह चन्नी को बेईमान कहा! बोलीं- ईमानदार को रोक नहीं सकते

sdwsrwrwrerer.jpg

चंडीगढ़: 

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने यहां चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू इससे नाराज हैं हालांकि उन्होंने पार्टी हाईकमान के फैसले का खुलकर विरोध नहीं किया। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया कौर सिद्धू ने पिता की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। वो खुलकर कह रही हैं कि पार्टी हाईकमान को सोचकर फैसला करना था। 

चरणजीत सिंह सिद्धू पर क्या बोलीं राबिया
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू ने मुख्यमंत्री पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी की उम्मीदवारी पर कहा कि हो सकता है कि पार्टी हाईकमान की मजबूरी रही हो लेकिन आप एक ईमानदार इंसान को नहीं रोक सकते।

बेईमान आदमी को आखिरकार रूकना ही पड़ता है। इससे पहले भी राबिया सिद्धू ने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी उनके पिता के सामने खड़े होने लायक भी नहीं हैं। राबिया के बयानों से वहां चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू गुट के बीच सियासत गर्मा सकती है। इसका कांग्रेस को नुकसान भी हो सकता है। 

राबिया सिद्धू ने पिता को सुयोग्य उम्मीवार कहा
गौरतलब है कि एक दिन पहले भी पिता के लिए चुनाव प्रचार पर निकलीं राबिया सिद्धू ने कहा था कि उनके पिता ने काफी मेहनत की है। काम किया है। मुख्यमंत्री पद के लिए वो सुयोग्य उम्मीदवार थे। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने कुछ सोचकर ही फैसला लिया होगा। राबिया सिद्धू ने ये भी कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी उनके पिता के सामने कहीं नहीं ठहरते। 

नवजोत सिंह सिद्धू को थी सीएम पद की उम्मीद
बता दें कि कुछ महीने पहले सियासी उठा-पटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। सबको लग रहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। सिद्धू की महात्वाकांक्षा भी यही है लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। गाहे-बगाहे सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बयानबाजी होती है। फैसलों पर सवाल उठाया जाता है।