logo

यूपी : : मंत्री बन्ना गुप्ता सैफई पहुंचे, नेताजी के पांव छूकर किया अंतिम दर्शन

मंत्री बन्ना गुप्ता सैफई पहुंचे, नेताजी के पांव छूकर किया अंतिम दर्शन

रांची :

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सीएम हेमंत सोरेन के साथ विशेष विमान से मंगलवार को सैफई पहुंचे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव जी को अपना श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्व. मुलायम जी के पांव छूकर अंतिम दर्शन किया। इस दौरान वे भावुक हो गए। इस पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व नेताजी के पुत्र अखिलेश यादव ने उन्हें संभाला। अपने शोक संदेश में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नेताजी के बताए मार्ग पर चलना मेरा लक्ष्य है। जिस समाजवादी विचारधारा की उन्होंने नीव रखी है, उस विचार को आगे तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गुरु के रूप में हमेशा वे हृदय में जीवित रहेंगे।