
खराब मौसम के कारण लड़खड़ाने लगा था हेलीकॉप्टर
खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण ममता के हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वे जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। हादसे के संबंध में DGCA ने कहा कि CM ममता हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के EC-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं। बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट करना पड़ा।

राज्यपाल ने फोन कर जाना ममता का हालचाल
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग की खबर मिलने पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने फोन कर ममता बनर्जी के हालचाल लिया। मालूम हो कि इस घटना के बाद ममता सड़क से बागडोगरा हवाई अड्डे तक पहुंचीं। और वहां से प्लेन से कोलकाता पहुंचीं। दरअसल ममता बनर्जी पंचायत चुनाव प्रचार के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में दो दिन का दौरा पूरा कर लौट रही थीं। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान 8 जुलाई को होना है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भी घायल हुई थी ममता
ममता बनर्जी इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी घायल हुईं थीं। दो साल पहले 10 मार्च 2021 को ममता नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हुई थीं। तब उनके पैर में चोट लगी थी। जिसके बाद ममता को कोलकाता के SKM हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा। डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही विधानसभा चुनाव प्रचार किया था। इस चुनाव ममता की पार्टी को शानदार जीत मिली। सत्ता में फिर से वापसी हुई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N