logo

केरल : ऑट्रो ड्राइवर की खुली किस्मत, लगी 25 करोड़ की लॉटरी, 22 साल से खरीद रहा था टिकट 

ऑट्रो ड्राइवर की खुली किस्मत, लगी 25 करोड़ की लॉटरी, 22 साल से खरीद रहा था टिकट 

तिरुवनंतपुरम:
केरल में एक ऑट्रोरिक्शा ड्राइवर की बंपर लॉटरी (Autorickshaw driver's bumper lottery) लगी है। ओणम बंपर लॉटरी में उसकी 25 करोड़ की लॉटरी (25 Crore Lottery) लगी है।  तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम (Srivarham of Thiruvananthapuram) के रहने वाले अनूप ने शनिवार रात को इस लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसके नतीजे रविवार को घोषित किए गए। टैक्स कटने के बाद अनूप को 15.75 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पिछले 22 साल से खरीद रहे है लॉटरी 
ऑटो रिक्शा ड्राइवर की ये लॉटरी ऐसे वक्त पर लगी, जब वह 3 लाख का लोन लेकर शेफ बनने के लिए मलेशिया जाने वाला था। उसका लोन एप्लीकेशन पास भी हो गया था, एक दिन बाद ही उसकी 25 करोड़ रुपए की ओनम बंफर लॉटरी लग गई। अनूप ने बताया कि उसने लॉटरी निकलने के बाद अब मलेशिया जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। उन्होंने बैंक को भी कह दिया कि उन्हें लोन लेने की जरूरत नहीं है अनूप ने बताया कि वह पिछले 22 साल से लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। लेकिन वे अब तक सिर्फ कुछ सौ रुपए से लेकर अधिकतम 5000 रुपए तक ही जीते हैं।

''मैं जीतने की उम्मीद नहीं कर रहा था-अनूप
अनूप ने बताया कि , ''मैं जीतने की उम्मीद नहीं कर रहा था और इसलिए, मैं टीवी पर लॉटरी के नतीजे भी नहीं देख रहा था। हालांकि, जब उन्होंने फोन देखा, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि वे जीत चुके थे। उन्होंने अपनी पत्नी को दिखाया। पत्नी ने देखकर उन्हें बताया कि वे लॉटरी जीत चुके हैं।

हर साल ओनम पर लॉटरी निकालती केरल सरकार
केरल की सरकार हर साल ओनम पर लॉटरी निकालती है। पिछली साल लॉटरी का विनिंग प्राइज 12 करोड़ रुपए थी। इसे भी एक ऑटो रिक्शा चालक ने ही जीता था। इस साल विनिंग प्राइज 25 करोड़ रखी गई थी। दूसरे नंबर पर 5 करोड़ और इसके बाद 10 लोगों को 1-1 करोड़ रुपए मिला। केरल के वित्त मंत्री के एन बालागोपाल ने लकी ड्रॉ द्वारा जीतने वाली लॉटरी निकाली।