logo

सोना खरीदते समय रखें ध्यान, सरकार ने बदला सोना खरीदने और बेचने का नियम, जाने डिटेल

सोना खरीदते समय रखें ध्यान, सरकार ने बदला सोना खरीदने और बेचने का नियम, जाने डिटेल

द फॉलोअप डेस्क

30 मार्च 2023 के बाद सोना खरीदने से पहले आप को ये जान लेना जरूरी होगा कि केंद्र सरकार ने सोना और ज्वैलरी खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव कर दिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि 31 मार्च 2023 के बाद बिना हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) वाले सोने के गहने और कलाकृतियों को नहीं बेचा जा सकेगा।

6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही होंगे मान्य

मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच 4 डिजिट और 6 डिजिट हॉलमार्किंगको लेकर कंफ्यूजन दूर करने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। नए नियम के तहत 1 अप्रैल से सिर्फ 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके बिना सोना और सोने के आभूषण नहीं बिकेंगे। साथ ही 4 डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का अजीबोगरीब बयान, जब बर्ड फ्लू आया, मैंने खूब मुर्गा खाया

पहले चरण में देश के 256 जिलों में किया गया लागू 

सोने की हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता का प्रमाण पत्र है। यह 16 जून, 2021 तक स्वैच्छिक रूप से लागू था। इसके बाद सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य करने का निर्णय लिया। पहले चरण में इसे देश के 256 जिलों में लागू किया गया।दूसरे चरण में 32 और जिलों को जोड़ा गया। अब देश 51 और जिलों को इसमें जोड़ा जा रहा है।

क्या होता है HUID नंबर

हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर ज्वैलरी की पहचान के लिए होता है। HUID नंबर 6 अंकों वाला अल्फान्यूमेरिक कोड है। इसकी मदद से उपभोक्ता को ज्वैलरी से जुड़ी जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा ज्वैलर्स को इसकी जानकारी बीआईएस के पोर्टल पर भी अपलोड करनी होती है।

मंत्री पीयूष गोयल ने बीआईएस की समीक्षा बैठक की
खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बीआईएस को देश में परीक्षण के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा बीआईएस को उत्पाद परीक्षण और बाजार निगरानी की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए कहा गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT